
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन के रायपुर पहुंचने पर बुधवार को राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, राज्य सभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
इसी प्रकार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मोती लाल साहू और जनप्रतिनिधि अशोक बजाज और मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में स्वागत किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

