रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

11 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरलीन देओल ने रायपुर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आवासीय हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का मंत्र दिया।


उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की पहल पर आयोजित इस संवाद में हरलीन ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए और खिलाड़ियों को भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलने का सपना देखने के लिए प्रेरित किया। हरलीन ने खिलाड़ियों से कहा कि वे अकादमी में उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाएं। 


हरलीन देओल ने नियमित अभ्यास, अपनी कमियों में सुधार और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर देते हुए खिलाड़ियों से कहा, “आप मेहनत कीजिए, अपने लक्ष्य के लिए पूरी लगन से प्रयास कीजिए। भगवान भी आपकी मदद करेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखिए और देश के लिए खेलने का सपना जरूर देखिए।” 


क्रिकेट और हॉकी के अंतर के बावजूद हरलीन ने दोनों खेलों में सफलता के लिए फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को महत्वपूर्ण बताया। खिलाड़ियों ने हरलीन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान खेल अधिकारी शिवराज साहू, हॉकी प्रशिक्षक रश्मि तिर्की, सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक टी.एन. रेड्डी मौजूद रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें