सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद का प्रधान पाठक निलंबित, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

01 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद का प्रधान पाठक निलंबित, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान पाठक की शाला परिसर की आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर करवाई की गई है। 


वीडियो वायरल होने की सूचना के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ की ओर से की गई जांच और प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार सोशल मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल वीडियो व जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित प्रधान पाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधान पाठक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें