
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में मंगलवार को राजधानी के शासकीय अस्पताल, पंडरी में चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से स्वास्थ्य विभाग को 2,220 आधुनिक चिकित्सा उपकरण मिले।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को बेहतर, तत्काल और प्रभावी उपचार का लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

