शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल कोंडागांव का औचक निरीक्षण किया, 80 लाख रुपए से ऑपरेशन थिएटर निर्माण की घोषणा की

05 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Health minister Shyam Bihari Jaiswal

Health minister Shyam Bihari Jaiswal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय कोंडागांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर हालचाल जाना। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल कोंडागांव में 80 लाख रुपए से ऑपरेशन थिएटर निर्माण की घोषणा की। 

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मिल रहे चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थी।

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय में आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, मेजर ओटी वार्ड, सर्जिकल वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं, दवाईयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाले भोजन, मेडिकल स्टाफ सहित अन्य जानकारी ली। जिला अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त की और सीजीएमएससी के अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने और नये ऑपरेशन थिऐटर निर्माण कराने की बात कही। 

 

चिकित्सालय में स्टॉफ की कमी को दूर करने के निर्देश 

इसके पश्चात उन्होंने मातृ शिशु चिकित्सालय में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के सोनोग्राफी कक्ष में पहुंचकर कार्य के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थित सोनोग्राफी कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। साथ ही चिकित्सालय में स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए जिला स्तर पर हो सकने वाले भर्ती को जल्द करने के लिए निर्देशित किया और बाकी पदों का राज्य स्तर पर भर्ती की बात कही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें