सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा…

27 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा…
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से सोमवार को लोकभवन में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने मुलाकात की। दोनों के बीच प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन  पर  चर्चा हुई।


राज्यपाल रमेन डेका ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन और नवाचार को बढ़ावा देने के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के विश्वविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण से संबंधित विषयों पर भी बातचीत हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें