मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

07 जून, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से शनिवार को नई दिल्ली में भेंट की। अभियानों की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

    

गृह मंत्री ने अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कहा कि “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंटकर, इन ऑपरेशंस की सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए वह उत्सुक हैं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे मिलेंगे। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

    

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशन में माओवादी विरोधी अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में 18 से 21 मई 2025 तक छत्तीसगढ़ के जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और बीजापुर में पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान में  21 मई को ग्राम बोटेर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गए। भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुए।


इनको अमित शाह ने किया सम्मानित

इस अभियान में शामिल छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान/ एसआईबी/ एसटीएफ) विवेकानंद, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव और नक्सल मुक्त जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिंह को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से सम्मानित किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें