मंगलवार, 02 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

बस्तर में सामुदायिक पर्यटन की अपार संभावनाएं, होमस्टे उद्यमियों को दिया गया मार्गदर्शन

02 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बस्तर में सामुदायिक पर्यटन की अपार संभावनाएं, होमस्टे उद्यमियों को दिया गया मार्गदर्शन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 के अंतर्गत नए हितग्राहियों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पर्यटन सूचना केंद्र, जगदलपुर ने जिला पंचायत बस्तर के सहयोग से मंगलवार को बस्तर में बैठक आयोजित की। इसमें बताया गया कि बस्तर में सामुदायिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।


जिला पंचायत बस्तर के सहायक परियोजना अधिकारी तपन डे ने हितग्राहियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी हितग्राहियों को पर्यटकों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने और उन्हें एक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति व पर्यटन स्थलों की विविधता होमस्टे व्यवसाय के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं। 


पर्यटन आधारित स्वरोजगार के लिए किया प्रोत्साहित 

बैठक में नए हितग्राहियों को होमस्टे व्यवसाय की बारीकियों से परिचित कराया गया। उन्हें पर्यटन आधारित स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह जाना कि हितग्राही किस स्थान पर होमस्टे स्थापित करना चाहते हैं और उस क्षेत्र के आसपास कौन-कौन से पर्यटन स्थल या आकर्षण मौजूद हैं। 


स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

अधिकारियों ने सुझाव दिया कि स्थानीय प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध क्षेत्रों में होमस्टे विकसित होने से पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हितग्राहियों को होमस्टे व्यवसाय के सफल संचालन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 के प्रावधान, पात्रता शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।


वित्तीय सहायता की जानकारी दी

बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी। उन्होंने हितग्राहियों को ऋण सुविधा, ब्याज अनुदान  तथा बैंकिंग प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया और आश्वस्त किया कि शासन की सहायता तथा बैंकिंग सहयोग से इच्छुक हितग्राही अपने होमस्टे व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित कर सकते हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें