शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय 6 के बजाय 4 घंटे किया, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

24 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय 6 के बजाय 4 घंटे किया, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। इसे 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गर्मी समाप्त होने के बाद 01 जुलाई  से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से अपने सामान्य समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक (6 घंटे) संचालित होंगे।


मंत्री के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक ही निर्धारित किया गया है, जिससे वह भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। इस अवधि में बच्चों को पूर्व तय समय-सारिणी के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख और शिक्षा गतिविधियों के साथ पूरक पोषण आहार का नियमित वितरण किया जाएगा। 


विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा और पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बाकी आवश्यक सेवाएं सुबह 11:00 बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने निर्धारित जॉब चार्ट के अनुसार बाकी काम करेंगी। साथ ही, गृहभेंट के माध्यम से पोषण परामर्श देने की सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत कार्यकर्ता केंद्र बंद होने के बाद घर-घर जाकर माताओं को जागरूक करेंगी।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें