
रायपुर। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में संशोधन किया गया है। 10 दिन पहले छुट्टी हो जाएगी। अब 20 अप्रैल से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार पूर्व में 01 मई से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया गया है। अब 20 अप्रैल से ही अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय शालाओं पर लागू होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

