गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘ए’ ग्रेड, राज्यपाल रमेन डेका ने दीं शुभकामनाएं

10 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘ए’ ग्रेड, राज्यपाल रमेन डेका ने दीं शुभकामनाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड की ओर से ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता मिली है।


इस उपलब्धि की जानकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात के दौरान दी। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय को मिली अधिमान्यता और ‘ए’ ग्रेड के संबंध में जानकारी दी और मार्गदर्शन प्राप्त किया। 


राज्यपाल रमेन डेका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे कृषि शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें