
रायपुर। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने इंटर्न डॉक्टर्स की मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आईएमए और एमएसएन छत्तीसगढ़ की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव और संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी बताया गया कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है। साथ ही इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

