गुरुवार, 14 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से मिले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन…

14 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से मिले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन…
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से उनके निवास कार्यालय में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन ने मुलाकात की। दिव्यांशु ने अपनी उपलब्धियां की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांशु को मिस्र में जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्णिम सफलता पर बधाई और अगले महीने जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


रायगढ़ के रहने वाले दिव्यांशु देवांगन ने अप्रैल 2026 में मिस्र के काहिरा में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में महाराष्ट्र की शांभवी श्रवण क्षीरसागर के साथ मिक्स्ड डबल में स्वर्ण पदक जीता है। इन दोनों ने मिलकर 499.9 अंक का स्कोर कर विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया। दिव्यांशु अगले महीने जून में जर्मनी के सुहल में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप शूटिंग में भारतीय टीम की ओर से भागीदारी करेंगे।


नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं दिव्यांशु

दिव्यांशु दिसम्बर-2025 में भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने हाल ही में भोपाल में हुए कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। वे इस साल जनवरी में पुणे में हुए जूनियर सलेक्शन ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहे थे। उनका चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2026 के लिए भी हुआ है। वे केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत खेलो इंडिया एथलीट के रूप में भी अधिसूचित हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें