बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का कराते हैं बोध: ओपी चौधरी

29 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का कराते हैं बोध: ओपी चौधरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का बोध कराते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। 


मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में उसकी सार्थक भूमिका सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन अवसर हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह कामना की है कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में ज्ञान, सदाचार, सफलता और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें