
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल थावरचंद गहलोत का स्वागत किया। उन्हें बस्तर की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत ‘बस्तर आर्ट’ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की जानकारी और तस्वीर मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर भी साझा की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

