
रिपोर्ट: प्रशांत द्विवेदी
रायपुर। महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। जिससे इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके। सहायता राशि दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से कर दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। साथ ही आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा है कि घटना की विस्तृत जांच जारी है दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल है।
हादसा 22 मार्च सुबह हुआ था। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक रोप-वे का केबल टूट गया। इससे एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जबकि, दूसरी ट्रॉली स्टेशन से टकरा गई। हादसे में कुल 16 श्रद्धालु घायल हुए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

