बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छठ महापर्व पर कुनकुरी को 15.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन

16 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छठ महापर्व पर कुनकुरी को 15.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरीवासियों को 15 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने छठ तालाब के कायाकल्प और वार्ड क्रमांक-1 में मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया।


छठ तालाब के विकास पर करीब 12.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 6.89 करोड़ रुपये की लागत से तालाब का रिज्युविनेशन और 5.17 करोड़ रुपये से विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। तालाब परिसर में पाथ-वे, बच्चों के लिए खेल मैदान और योगाभ्यास स्थल सहित सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, 3.65 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक-1 में मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन बनाया जाएगा। इससे नगरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। छठ तालाब के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरों में बुनियादी सुविधाओं के साथ स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल विकसित करना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से कुनकुरी में धार्मिक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य, मनोरंजन और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें