शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

29 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cg police logo

Cg police logo

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। पुलिस मुख्यालय की ओर से आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग) चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा के लिए चयनित पात्र अभ्यार्थियों की सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जारी कर दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से प्रत्येक पद के सापेक्ष अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। 

पात्र अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर प्रकाशित की गई है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र अभ्यर्थियों को CG Vyapam की वेबसाइट पर निर्धारित समयावधि में फिर से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन संबंधी विस्तृत सूचना व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

 

570 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया 

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ओर आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल) के 570 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 01 जनवरी से 06 मार्च 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण के अंतर्गत जिला दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच, शारीरिक मापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन प्रथम वाहिनी, छस बल, भिलाई में दिनांक 16 नवंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 के बीच संपन्न हुआ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें