
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला गुरुवार को लोकभवन पहुंचे। राज्यपाल रमेन डेका ने उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। दोनों वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
लोक भवन में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी ओम बिड़ला का स्वागत किया। इनके साथ राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना और लोक भवन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

