शनिवार, 01 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की: ओपी चौधरी

01 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की: ओपी चौधरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रखर राष्ट्रवाद के प्रतीक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नमन किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। 


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक का प्रसिद्ध उद्घोष- ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’, देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना और राष्ट्रभक्ति का संचार करने वाला प्रेरणास्रोत बना। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का त्याग, संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और जनजागरण के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। 


वित्त मंत्री ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक के आदर्शों और विचारों का अनुसरण कर हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भागीदारी निभा सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें