गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

होली से पहले शासकीय सेवकों को सौगात, अब 53 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता

06 मार्च, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
होली से पहले शासकीय सेवकों को सौगात, अब 53 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता

होली से पहले शासकीय सेवकों को सौगात, अब 53 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने शासकीय सेवकों के होली के पहले सौगात दी है। इनका महंगाई भत्ता 53 फीसदी कर दिया गया है। इस तरह से प्रदेश सरकार ने अपना एक और वादा पूरा किया है। प्रदेश के लाखों शासकीय सेवकों में खुशी की लहर है। 

       

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। घोषणा की कड़ी में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है।

      

इससे पहले शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी था। इसमें 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। 


एक मार्च से ही वृद्धि प्रभावी होगी

महंगाई भत्ते में प्रदेश सरकार की ओर से की गई वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी। इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में किया जाएगा। लाखों कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें