बुधवार, 18 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, दोनों के बीच कई विषयों पर हुई चर्चा…
18 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार को उनके निवास पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।


उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही। 

   

रायपुर और रीवा के मध्य हवाई सेवा शुरू हो गई है। इससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों की यात्रा आसान होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजेंद्र शुक्ल का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें