रविवार, 01 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मीडिया कर्मियों को मिलेगी स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा, योजना के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित

01 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में मीडिया कर्मियों को मिलेगी स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा, योजना के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन ने पहल की है। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। 


शासन ने योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन को लेकर आज 1 नवंबर से सुझाव आमंत्रित किए हैं। जनसंपर्क विभाग के अनुसार, योजना के प्रारूप को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। इच्छुक मीडिया कर्मी योजना के प्रावधानों और इसके क्रियान्वयन से संबंधित अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं।


30 नवंबर तक भेज सकेंगे सुझाव

योजना के प्रारूप पर सुझाव भेजने के लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया है। मीडिया कर्मी 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक अपने सुझाव chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। शासन का उद्देश्य मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा की व्यवस्था तैयार करना है। सुझाव प्राप्त होने के बाद योजना के प्रारूप और क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें