शनिवार, 18 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

शारदीय नवरात्रि में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए निर्देश

02 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शारदीय नवरात्रि में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए निर्देश

शारदीय नवरात्रि में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए निर्देश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश के प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर आमजनों की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

      

मंत्री के निर्देश पर आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के साथ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को पत्र जारी किया है। तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व का शुभारंभ हो रहा है। प्रदेश में नवरात्रि के पर्व में आमजनों द्वारा पंचमी से लेकर दशहरा तक आम दिनों की तुलना में ज्यादा आवागमन होता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थानों का चिन्हांकन करते हुए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर विकासखंड स्तर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। 

    

इसके साथ ही सभी प्रमुख चिन्हांकित स्थलों में समुचित चिकित्सा और अन्य स्टॉफ, पर्याप्त औषधियां, 24 घंटे एम्बुलेंस के साथ प्रचार-प्रसार की सामग्री सहित अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे शिविर में पहुंचने वाले लोग लाभान्वित हो सकें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें