बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत किया जब्त

18 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत किया जब्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के तहत प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आरंग तहसील के ग्राम कागदेही में विभाग ने 1740 घन मीटर रेट जब्त किया है।


सचिव खनिज साधन विभाग और संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता व जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने जिले के आरंग तहसील अंतर्गत ग्राम कागदेही में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान समोदा-कागदेही मार्ग और आर्या पेट्रोल पंप के दक्षिण दिशा में फॉरेस्ट नर्सरी के पास बिना वैध अनुमति के गौण खनिज साधारण रेत का अवैध भंडारण पाया गया। खनिज विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1740 घनमीटर रेत जब्त किया।


जब्त रेत को नगर पंचायत समोदा के पार्षद देवेंद्र कुमार साहू के सुपुर्द किया गया। सघन जांच के दौरान ग्राम समोदा के पास अवैध रेत परिवहन में संलग्न दो हाईवा वाहनों को भी जब्त कर आरंग थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें