शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं

31 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता तथा अस्पताल संचालन की स्थिति का जायजा लिया। यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं है। 


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पेयजल व्यवस्था व अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में पाई गई कमियों को तत्काल दूर किया जाए। मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 


मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने और चिकित्सा उपकरणों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की देवतुल्य जनता को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें