रविवार, 15 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला है आंगनबाड़ी

14 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला है आंगनबाड़ी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आंगनबाड़ी केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला है। यहां की कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और सुपोषित भविष्य की नींव रखती हैं।


सिविल लाइन्स स्थित सर्किट हाउस में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह में मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों का पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा जैसी जिम्मेदारियों के निर्वहन में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन योजना, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसी पहल चला रही है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे और प्रत्येक गर्भवती महिला को बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।


मंत्री ने सम्मानित कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सेवाभाव और समर्पण की सराहना करते हुए इसी ऊर्जा से काम जारी रखने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु, सभापति शैल महेंद्र साहू और जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर की मौजूदगी रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें