शनिवार, 27 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अर्पित की श्रद्धांजलि

27 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अर्पित की श्रद्धांजलि
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा स्थित शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद की मां से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शहीदों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य धरोहर है तथा उनके परिवारों का सम्मान और संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहीद परिवार की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शहीद की मां के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के लिए कहा, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।


मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, विश्वास और शांति के नए युग की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में प्रदेश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना हम सभी का दायित्व है। शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें