गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में 9 नए ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

01 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में 9 नए ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को सूरजपुर ज़िले में 9 अत्याधुनिक ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और जल्द स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की बेटी होने के नाते यह उनके लिए गौरव का क्षण है कि वह अपने ज़िलेवासियों को यह जीवनरक्षक सुविधा समर्पित कर रही हैं। एम्बुलेंस केवल वाहन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं।


मंत्री ने कहा कि ये सरकार का उद्देश्य है कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली माताएं, बहनें और बच्चों को आपातकालीन स्थिति में समय पर उपचार मिल सके और ‘गोल्डन ऑवर’ में चिकित्सा सहायता सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि एम्बुलेंस संचालन एजेंसी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सेवाओं की गुणवत्ता और प्रतिक्रिया समय में निरंतर सुधार किया जाएगा। 


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वह खुद इन सेवाओं की नियमित निगरानी करेंगी, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। 9 एम्बुलेंस में से 2 को जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्थायी रूप से तैनात किया गया है, जबकि बाकी एम्बुलेंस को विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित हो सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें