बुधवार, 13 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए निर्देश- किसी भी स्तर पर न बरती जाए लापरवाही

10 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए निर्देश- किसी भी स्तर पर न बरती जाए लापरवाही
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिलफिली-लटोरी मार्ग पर सड़क कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के भी निर्देश दिए। मौके पर निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें