गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जयनगर-कासापारा में 3.80 करोड़ रुपए लागत की सड़क के निर्माण कार्य का किया पूजन

01 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जयनगर-कासापारा में 3.80 करोड़ रुपए लागत की सड़क के निर्माण कार्य का किया पूजन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव जयनगर-कासापारा में 3.80 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का पूजन किया।


लोक निर्माण विभाग की इस परियोजना के तहत 3.60 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन और नवीनीकरण किया जाएगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। बेहतर सड़कें केवल आवागमन को सुगम नहीं बनातीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करती हैं। जयनगर से कासापारा तक बनने वाला यह मार्ग क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।


सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा और सुगम संपर्क का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें