
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में आयोजित रजवार समाज की महत्वपूर्ण बैठक व सम्मान समारोह में शामिल हुए। समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता व शिक्षा में निहित होती है।
कार्यक्रम में समाज की ओर से मंत्री राजेश अग्रवाल का पुष्पमालाओं से स्वागत और सम्मान किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक व विकास संबंधी विषयों पर मंत्री को अवगत कराया। समाज के उत्थान के लिए आवश्यक पहल की अपेक्षा व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ लेकर नई पीढ़ी को संगठित एवं संस्कारित करना समय की आवश्यकता है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने सामाजिक समरसता बनाए रखने, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा शिक्षा के स्तर को लगातार बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रजवार समाज का छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा में योगदान सदैव प्रेरणादायी व अतुलनीय रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

