
रायपुर। राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचकर मंगलवार को स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदे। उन्होंने प्रदेशवासियों 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घरों, प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंतिम व्यक्ति के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। उनके 25 वर्षों का सेवाकाल त्याग, निष्ठा और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के साथ मनाना हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
मंत्री ने आग्रह किया है कि 17 सितंबर को हर परिवार कम से कम एक मिट्टी का दीया जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करे और इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बने।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

