शनिवार, 06 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को रायपुर में योजनाओं की करेंगी समीक्षा

06 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
साध्वी निरंजन ज्योति। - फाइल फोटो

साध्वी निरंजन ज्योति। - फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। वह पिछड़ा वर्ग के कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी। उनका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 


आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति सुबह 08:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी l वह राज्य अतिथिगृह, में 09:30 बजे पिछड़े समाज के प्रतिनिधिमंण्डल से मुलाकात करेंगी। सुबह

10:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव से और दोपहर 12 बजे राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करेंगी l दोपहर 14:00 बजे श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा  में पिछड़ा वर्ग संगठन के  सामाजिक प्रगति चिन्तन सम्मेलन में  शामिल होंगी l 


अपरान्ह 03:00 बजे राजकीय अतिथि गृह रायपुर में पिछड़ा वर्ग के कल्याणकारी योजनाओं पर समीक्षा बैठक करेंगी। इसमें मुख्य सचिव, अध्यक्ष व सदस्यगण, राज्य पिछड़ा वर्ग अयोग, प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्गविकास विभाग शामिल होंगे l राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष 7 जून को ही शाम को 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी l

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें