
रायपुर। सरगुजा के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में मिली नवजात बच्ची को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि नवजात का इस तरह असहाय अवस्था में मिलना बेहद पीड़ादायक है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर बच्ची को समुचित उपचार और निरंतर चिकित्सकीय निगरानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता के अनुसार हर संभव चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
मंत्री ने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस नन्ही बच्ची को उपचार के साथ सुरक्षित वातावरण, संरक्षण और बेहतर भविष्य मिले, यही प्राथमिकता है। मंत्री ने बच्ची के स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी और आगे के संरक्षण एवं पालन-पोषण की प्रक्रिया संवेदनशीलता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

