शुक्रवार, 19 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय से मिले छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल

19 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णुदेव साय से मिले छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुलाकात की। सीएम ने संजय अग्रवाल को योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बधाई दी। 


सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।


योग के संवर्धन व प्रदेश में योग संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें