रविवार, 10 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से वीडियो कॉल के जरिए कर सकेंगी संवाद

10 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से वीडियो कॉल के जरिए कर सकेंगी संवाद
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मदर्स डे पर रायपुर की महिला जेल की बंदियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप जेल प्रशासन ने महिला बंदियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है। अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी। 


वीडियो कॉलिंग की सुविधा से जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत इस सिस्टम को स्थापित किया गया है। महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी। इससे उनके मानसिक संबल और कानूनी विमर्श में मदद मिलेगी। निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण पूरा करने वाली 38 महिला बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उनके पुनर्वास और भविष्य में स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है।


जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 मासूम बच्चों को विभाग की ओर से विशेष उपहार वितरित किए गए। इस दौरान डीजी, जेल हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, प्रभारी, महिला जेल गरिमा पांडेय और जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदी की उपस्थिति रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें