गुरुवार, 11 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

मध्यप्रदेश आए छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के अधिकारियों ने ‘मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना’ को समझा

11 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश आए छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के अधिकारियों ने ‘मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना’ को समझा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के अधिकारियों का एक दल मध्यप्रदेश भ्रमण पर है। दल ‘मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना’ के क्रियान्वयन को समझने के साथ विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रहा है। 

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के दल ने गुरुवार को खाद्य संचालनालय में अधिकारियों से योजना की कार्य प्रणाली, परिवहन व्यवस्था, आईटी आधरित मॉनीटरिंग प्रणाली, संबंधित विभागों के बीच समन्वय, हित धारकों की भूमिका तथा खाद्यान वितरण व्यवस्था में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अपर संचालक खाद्य एचएस परमार और अन्य अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। 


छत्तीसगढ़ के दल में सहायक महाप्रबंधक आईटी एव उपार्जन महेन्द्र साहू, उप सहायक महाप्रबंधक परिवहन मनोज वर्मा, उप सहायक महाप्रबंधक सार्वजनिक वितरण प्रणाली त्रिनाधा रेड्डी, वरिष्ठ सलाहकार सुशील तिवारी और सलाहकार संदीप हलदर शामिल हैं।


जानें क्या है मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना

लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रदाय केंद्र से उचित मूल्य' दुकानों तक राशन सामग्री के परिवहन का कार्य ठेकेदार के स्थान पर बेरोजगार युवकों के माध्यम से कराकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना नवाचार के रूप में लागू की गई है। इसमें लगभग 900 परिवहन कर्ता हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत ऋण स्वीकृति से 7.5 मीट्रिक टन क्षमता के वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। वाहनों के लिए राज्य सरकार द्वारा 1.25 लाख रुपए प्रति वाहन मार्जिन मनी और 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है। वाहनों से प्रतिमाह लगभग 3,000 क्विंटल राशन सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। योजना में बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ सामग्री का परिवहन भी तेज गति से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहनों में जीपीएस के माध्यम से स्टेट लेवल कमांड कंट्रोल सेंटर से मॉनीटरिंग की जाती है।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें