गुरुवार, 13 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री टंकराम वर्मा-कांकेर, श्याम बिहारी जायसवाल-मनेन्द्रगढ़ व लखनलाल देवांगन-कबीरधाम में करेंगे ध्वजारोहण

13 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री टंकराम वर्मा-कांकेर, श्याम बिहारी जायसवाल-मनेन्द्रगढ़ व लखनलाल देवांगन-कबीरधाम में करेंगे ध्वजारोहण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे। 


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। वह परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। 


जशपुर जिले में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह ध्वाजारोहण करने के साथ परेड की सलामी लेंगे। बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में जिलास्तरीय समारोह संपन्न होगा। 





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें