मंगलवार, 12 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को तत्काल वितरित की मुआवजा राशि

12 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को तत्काल वितरित की मुआवजा राशि
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सूरजपुर के कल्याणपुर में हाथी के हमले के शिकार हुए हितग्राहियों के परिजनों को मुआवजा राशि का वितरण कर दिया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया था कि पीड़ित परिवारों को बिना किसी देरी के सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।  


सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी दो ग्रामीणों की हाथी हमले में मृत्यु होने के बाद वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत तत्काल कदम उठाया गया। दोनों प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत कर वितरित की गई है। हितग्राही कांति भोई को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 5 लाख 50 हजार रुपए और राजेश्वरी सिंह श्याम को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 5 लाख 50 हजार रुपए भेज दी गई है। साथ ही डिविजनल फारेस्ट ऑफिसर सूरजपुर को 50-50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से दिया गया है। 


संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा होना सुशासन सरकार की प्राथमिकता

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए प्रशासन सजग है और प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। तत्काल आर्थिक सहायता से पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिला है, जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें