बुधवार, 11 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

मातर तिहार पर मंत्री गजेंद्र यादव ने किया गौपूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

11 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मातर तिहार पर मंत्री गजेंद्र यादव ने किया गौपूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मातर तिहार के अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दोहे गाकर गौमाता को सोहाई बांधी और समाजजनों के साथ पूजा-अर्चना की।


मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़ा विशिष्ट पर्व है। यह पर्व सामाजिक एकजुटता, गौवंश के प्रति सम्मान और गौसेवा के संकल्प को मजबूत करता है। यादव समाज की परंपरा में गौपालन और गौसेवा का विशेष महत्व रहा है। गौमाता ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि संस्कृति और जनजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।


मंत्री ने कहा कि मातर तिहार महज उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान, पूर्वजों की परंपराओं और गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। पारंपरिक दोहे गाकर सोहाई बांधना और सामूहिक गौपूजन करना छत्तीसगढ़ की जीवंत लोकसंस्कृति को दर्शाता है।


मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। नई पीढ़ी को भी इन परंपराओं से जोड़ना जरूरी है, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक मूल्य आगे बढ़ते रहें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें