गुरुवार, 13 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व वन मंत्री केदार कश्यप तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन पहुंचे मां दंतेश्वरी की शरण, की पूजा-अर्चना

13 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व वन मंत्री केदार कश्यप तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन पहुंचे मां दंतेश्वरी की शरण, की पूजा-अर्चना
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद दंतेवाड़ा बस स्टैंड में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जहां कभी नक्सल आतंक के कारण पहुंचना भी मुश्किल था। उन्हीं क्षेत्रों में पूरे गौरव व उत्साह के साथ तिरंगा लहराया जा रहा है।


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले के 211 सर्वाेच्च बलिदानी वीर जवानों को नमन किया और कहा कि बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के अमूल्य सहयोग से आज नक्सलवाद का खात्मा संभव हुआ है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आमजनों से अपने घरों में तिरंगा लगाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।


बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जहां कभी वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। नक्सल आतंक के चलते जहां किसी का पहुंचना संभव नहीं था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सफल मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हुआ है। इन क्षेत्रों में विकास तथा राष्ट्रभक्ति का नया वातावरण बना है।

     

इस दौरान विधायक चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, बस्तर आईजी बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ रामकृष्ण रंगनाथ वाई व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें