सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

कृषि, उद्यानिकी और कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

13 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कृषि, उद्यानिकी और कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय और कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग और दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग के अंतर्गत संचालित 33 कृषि महाविद्यालयों, 04 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों, 17 उद्यानिकी महाविद्यालयों, 01 वानिकी महाविद्यालय, 01 खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 01 पशु चिकित्सा महाविद्यालय, 01 दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 01 मत्स्य पालन महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए पीएटी व पीपीवीटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका है। 


प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून 2026 है। इन परीक्षाओं का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नवा रायपुर की ओर से इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी की ओर से ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम की ओर से वापस कर दिया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें