शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

खैरागढ़ में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का 500 से अधिक विद्यार्थियों ने किया मंचन

10 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
खैरागढ़ में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का 500 से अधिक विद्यार्थियों ने किया मंचन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर-2 में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय नाट्य मंचन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। 


विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत, अभिनय और भावपूर्ण संवादों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, सार्वजनिक सेवा के अनुभवों और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर आधारित संगीतमय नाटक प्रस्तुत किया। भारतीय कला और नाट्य परंपरा से सजी प्रस्तुति में सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के संदेश को उकेरा गया। 


वहीं, ‘भारत के रंग’ की सांस्कृतिक भावभूमि पर वंदे मातरम की गौरव गाथा को भरतनाट्यम और कथक की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। नाटक के विभिन्न प्रसंगों में विद्यार्थियों ने सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें