शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा, राज्यपाल रमेन डेका हुए शामिल

02 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा, राज्यपाल रमेन डेका हुए शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पर शुक्रवार को राजधानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।


राज्यपाल रमेन डेका ने टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।


टाउन हॉल रायपुर से शुरू होकर पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।


समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया

पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें