शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 82,746 टन धान की हुई खरीदी

27 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 82,746 टन धान की हुई खरीदी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में 26 नवंबर तक 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खास बात यह है कि 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। अब तक 91 हजार 614 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के 2,590 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 360 नए खरीदी केंद्र भी शुरू किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों में शुद्ध पेयजल, बैठने और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


3,100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा मूल्य

राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


घर बैठे मिल रहा ऑनलाइन टोकन

धान खरीदी को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग हो रहा है। किसान 'टोकन तुंहर हाथ' एप के जरिए घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और अपनी सुविधानुसार खरीदी की तारीख तय कर पा रहे हैं। सरकार का दावा है कि डिजिटल व्यवस्था और केंद्रों में बेहतर सुविधाओं से किसानों को धान बेचने में सहूलियत मिल रही है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें