बुधवार, 10 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

अति आवश्यक परिस्थितियों में ही वृक्षों की कटाई की दी जाए अनुमति : रमेन डेका

10 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अति आवश्यक परिस्थितियों में ही वृक्षों की कटाई की दी जाए अनुमति : रमेन डेका
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोक भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सम्बित मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त मणिवासगन एस व रायपुर वन मंडल के डीएफओ लोकनाथ पटेल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया किअतिआवश्यक परिस्थितियों में ही वृक्षों की कटाई की अनुमति दी जाए।


राज्यपाल रमेन डेका ने शहर में बड़े वृक्षों के पास से ट्री गार्ड हटाने और जहां वृक्षारोपण किया गया है, वहां पेड़ों के चारों ओर बने कंक्रीट ढांचे को हटाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों की जड़ों तक पर्याप्त मात्रा में पानी और हवा पहुंचना जरूरी है, तभी उनका समुचित विकास हो सकेगा। राज्यपाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे हैं। वृक्षारोपण के बाद उनकी देखभाल पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए, जो भी पौधे लगाए जाएं, उनकी नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। 


राज्यपाल ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और लगाए गए पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करने को कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें