सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

वैश्विक नेतृत्व रेटिंग में पीएम मोदी शीर्ष पर काबिज, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गौरव का क्षण

26 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
PM narendra modi

PM narendra modi

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष पर काबिज हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। एक्स पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। यह उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रमाण है, जो न केवल भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं, बल्कि विश्व समुदाय में भी भारत की सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छवि को स्थापित कर रही हैं।

 

यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनका नेतृत्व केवल भारत को नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर शांति, विकास और मानवता की आवाज बनकर उभरा है। उनका यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, मजबूत कूटनीति और जन-जन के साथ सीधे जुड़ाव को भी रेखांकित करता है। यह भी दर्शाता है कि एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य दूरदर्शी नेतृत्व में पूरी तरह से सुरक्षित है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें