सोमवार, 14 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

पीएम नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी: ओपी चौधरी

14 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी: ओपी चौधरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन व जनकल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। 


वित्त मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के जनसेवा और कल्याणकारी कार्यों से आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में ‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अभियान के संयोजक, सह-संयोजक और सदस्य शामिल हुए। इसमें अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।


जनसेवा से जुड़े प्रेरक अनुभव सामने लाए जाएंगे

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के जरिए जनसेवा से जुड़े प्रेरक अनुभव सामने लाए जाएंगे, जबकि ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना अभियान की प्रमुख भावना है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें