बुधवार, 30 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

नवा रायपुर में 406.72 एकड़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की तैयारी तेज

30 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नवा रायपुर में 406.72 एकड़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की तैयारी तेज
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें परियोजना प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।


बैठक में छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट, मास्टर प्लान, भूमि उपलब्धता, आवश्यक अधोसंरचना, परियोजना लागत और वित्तीय व्यवस्था सहित BHAVYA की संचालन गाइडलाइन के संबंध में जानकारी साझा की गई। समिति ने परियोजना प्रस्ताव को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।


बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक उमेश कुमार झा, NRDA नवा रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित कलेक्टर रायपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।


नवा रायपुर में प्रस्तावित है औद्योगिक पार्क

छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रस्ताव के अनुसार इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क का विकास नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। करीब 406.72 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले इस पार्क में विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाएं विकसित की जाएंगी।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें